
हाथरस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर आयरन सुक्रोज सप्ताह का शुभारम्भ विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर एवं जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर सदर विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा 10 गर्भवती महिलाओ को फल की टोकरी एवं लोहे की कढ़ाई वितरत की गई। इस अवसर पर एसीएमओ (आरसीएच) डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. पंकज कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सासनी, चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।












