कान्हा कोल्ड स्टोरेज में चैंबर की दीवार ढही, दीवार के नीचे दबने से 10 हजार पैकेट आलू बर्बाद

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज में बीती रात चैंबर नंबर-एक की पिछली दीवार अचानक भरभरा कर गिर ढह गई। जिससे कोल्ड स्टोरेज में भारी नुकसान हो गया। किसानों का करीब दस हजार पैकेट आलू दीवार के मलबे में दबकर बर्वाद हो गया।
रविवार को कोल्ड स्टोरेज के प्रतिनिधि विश्वजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार की देर रात करीब तीन बजे इस घटना की जानकारी फोरमैन से मिली कोल्ड स्टोरेज प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र में हो रही तेज बूंदा-बांदी और जोरदार बिजली कड़कने के कारण पिछली दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। उन्होंने बताया कि अनुमानित इस घटना में करीब 10,000 पैकेट आलू के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह कोल्ड स्टोरेज का सबसे बड़ा चैंबर बताया जा रहा है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात लगभग 2 बजे से तीन बजे के बीच जब वे एडजस्ट लगाने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ दीवार ढह गई। वहीं, कोल्ड में रह रहे नवनीत ने बताया कि बिजली कड़कने के बाद यह हादसा हुआ। घटना के समय सारा स्टाफ स्टोरेज के अगले हिस्से में मौजूद था, जिसके कारण जान का नुकसान नहीं हुआ। इस आपदा से करीब 50 से 70 किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। जिनका आलू यहाँ भंडारित था। फिलहाल प्रबंधन नुकसान के सटीक आकलन और मलबे को हटाने के कार्य में जुटा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई भी मजदूर या कर्मचारी दीवार के पास मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दीवार गिरने से चैंबर में रखा किसानों का हजारों पैकेट आलू मलबे में दबकर खराब हो गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment