
सिकन्द्राराऊ होली के बाद आज सोमवार को बच्चों के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए शीतला माता का पूजन बासौड़ा पूजन के रूप में किया गया । इस दिन पथवारी मंदिर, मां चामुण्डा देवी मंदिर, शिवालय पर भक्तों की भीड़ लगी रही।
बच्चों की खुशहाली एवं स्वास्थ्य के लिए बासौड़ा पूजन किया जाता है। एक दिन पूर्व ही घरों में पूड़ी-पकवान बनाए गए। उन्हें बच्चों पर उतारा गया और आज सोमवार को भोर से ही मौहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ मां पथवारी मंदिर, मां चामुण्डा देवी मंदिर, शिवालय पर श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रही। साथ ही पूड़ी पकवान चढ़ाते हुए बच्चों की सलामती की दुआ की गई। होली दहन स्थलों पर भी भोर से ही गधा एवं कुत्तों को भी पूजा गया। बच्चों की खातिर झाड़-फूंक का दौर चला।












