
हाथरस रॉयल भीम शेरनी संगठन एवं सुशीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन सियाराम रिसोर्ट लहरा रोड़ पर 121 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशीला देवी अध्यक्ष सुशीला फाउंडेशन ने की।
कार्यक्रम की संयोजक सुमन जिला व्यायाम शिक्षिका एवं सह संयोजक डॉ. सतना सिंह जिला गाइड कैप्टन ने संयुक्त रूप से मंच का संचालन किया। तकनीक सहयोग डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं भुवनेश प्रताप सिंह का रहा।
समाज उत्थान एवं महिला जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्तियों सुनीता बौद्ध, डॉ. सुजाता वर्धन, अनुपम वर्मा मासूम, शैलजा, मीनाक्षी जैन, सुमन गौतम, ज्योति सिंह, सर्वेश, चेतन्या, मंजू पुनियाँ, माधुरी गौतम, रेखा रानी, कमलेश भारती, प्रेमलता सिंह, पुष्पलता भारती आदि को सशक्त नारी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। विचारों में समाज में महिलाओं के सम्मान, समानता के बारे में रॉयल भीम शेरनी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सम्मान और समान अवसर ही एक समृद्ध, संवेदनशील और प्रगतिशील समाज की सच्ची पहचान है। सर्वेश और महिपाल सिंह ने शिक्षा जागरूकता हेतु लघु नाटक प्रस्तुत किया। वैशाली सिंह पुनियाँ, भावना, प्राची, सारिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये व युवाओं ने भी बढ़चढ़ के भाग लिया। अंत में कार्यक्रम संयोजक सुमन एवं सहसंयोजक डॉ. सतना ने कार्यक्रम में सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।












