टेंट,लाइट,कैटरिंग,फूल व्यापारी एसो. का विशाल होली मिलन समारोह 15को

हाथरस जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटरिंग,फूल व्यापारी एसोसिएशन की आवश्यक बैठक पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में संगठन के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र दयाल शर्मा की अध्यक्षता में व संचालन बालकिशन शर्मा बालो गुरु व अनिल कुमार सिंह के संचालन में आयोजित की गई ।
बैठक में संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरूजी ने कहा कि प्रेम और प्यार के होली पर्व को लेकर 15 मार्च को सुबह 10 बजे से आगरा रोड स्थित कमला श्री वाटिका में विशाल होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। हरिमोहन शर्मा गुरूजी ने जनपद के सभी टेंट, लाइट, कैटरिंग व फूलों के सभी व्यापारी भाइयों से संगठन के विशाल होली मिलन समारोह में समय से पहुंचने की अपील की है।
बैठक मे कृष्णा शर्मा, साबिर अली, गंगासरण सैनी, बृजमोहन शर्मा, हक्कन गुरु, मुरारीलाल पचैरी, मनीष अग्रवाल, कैलाशचंद्र शर्मा, चैधरी ऋषि कुमार सिंह, आरके सिंह, लालाराम, राजीव पांडे, रेशम सिंह, कौशल किशोर शर्मा साउंड वाले, सतवीर सिंह कोटा, आशु सैनी, मदन मोहन वाष्र्णेय, कैलाश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment