
हाथरस हाथरस चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा होली के अवसर पर श्री जी फार्म हाउस में होली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और आपसी स्नेह, भाईचारे तथा उल्लास के साथ होली के पर्व को मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया तथा सभी सदस्यों ने भक्ति और संगीत का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सदस्यों ने होली के गीतों पर उत्साह पूर्वक नृत्य भी किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्सव और आनंद का माहौल बन गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच आपसी संवाद और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा पेशेवर जीवन के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं।सचिव सीए गीतांश बिंदल ने कहा कि एसोसिएशन समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को एक साथ लाने और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास करती रहती है। कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सदस्यों के बीच अपनापन और सौहार्द बढ़ता है तथा संगठन और अधिक सशक्त बनता है।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में सीए लोकेश वाष्र्णेय के आईसीएआई मथुरा ब्रांच के चेयरमैन चुने जाने पर उन्हें एसोसिएशन की ओर से सम्मानित भी किया गया तथा सभी सदस्यों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर नितिन कुमार वाष्र्णेय, गीतांश बिंदल, प्रतीक अग्रवाल, पदम नारायण अग्रवाल, देवेंद्र कुमार बंसल, गिरधर गोपाल अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, दीपेश शर्मा, दीपक शर्मा, अमन अग्रवाल, आशीष सिंघल, सुमित अग्रवाल, नितिन ए.के. अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, शुभांशु खंडेलवाल, शुभम गर्ग, शुभम अग्रवाल, आकाश दीप गुप्ता, योगेश अग्रवाल, कृष्ण गोपाल वर्मा, नितिन अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, प्रवीण जैन, पूनम अग्रवाल, अंकित बंसल, सजल मित्तल, शुभम जैन, नारायण अग्रवाल, लोकेश वाष्र्णेय, मनीष टालीवाल, अंजना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, तान्या जैन एवं भानुज वाष्र्णेय सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।












