
हाथरस श्री राधाकृष्ण कृपा भवन के मंच पर कविताओं के साथ बिष्णु प्रिय लक्ष्मी कीर्तन मंडल की डायरेक्टर चाहत शर्मा और उनके साथियों के होली के भजनों ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम मे मीरा दीक्षित, बाला शर्मा, अनीता गोयल, सखी सीमा अग्रवाल, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, बौहरे दिनेश शर्मा, प्रेम सिंह यादव एड.,राजकुमार कोठीवाल, जीवनलाल शर्मा, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, अनिल बौहरे ने होली के भजनों पर गोपियों ग्वालों की भूमिका करते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस मौके पर हास्य की सजी महफिल में मीरा दीक्षित, प्रदीप पंडित, प्रेमसिंह यादव एड, ऋषि कुमार शर्मा ने होली के मस्त गीतों की साज बाज के साथ प्रस्तुति दी।
होली मिलन में अजय भारद्वाज एडवोकेट, श्याम बाबू चिन्तन, बाबा देवीसिंह निडर, कृष्ण कुमार शर्मा, चेतन उपाध्याय,चैधरी जयवीर सिंह, सीमा अग्रवाल, मुकेश कुमार शर्मा, पं. ऋषि कुमार कौशिक, जयशंकर पाराशर, दिनेश शर्मा, सुरेश अग्रवाल, चैधरी जयवीर सिंह, बाबा देवी सिंह, राकेश अग्रवाल, ठाकुर पवन सिंह, संजय माहेश्वरी, विकास, ललित गोस्वामी, बृजेश गोस्वामी, प्रशांत, प्रवीण कुमार, महेश गोस्वामी, अजय चैधरी, नवीन चैधरी, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम, संस्कार भारती,अपना घर की सहभागिता रही। संचालन आशु कवि अनिल बौहरे तथा संयोजन चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया तथा आभार बाला शर्मा ने प्रकट किया।












