विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शवःसनसनीःआरोप

सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से गांव में भारी सनसनी फैल गई और घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वही सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गये तथा मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में 29 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री श्यौराज सिंह निवासी गांव गंथरी शाहपुर सिकंद्राराऊ की शादी छह साल पहले मऊ चिरायल निवासी रवि चैहान से हुई थी। रवि पिलखुवा में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दंपति के कोई संतान नहीं थी। बताया जाता विवाहिता का आज अपने घर में ही एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से भारी सनसनी फैल गई और घटना की सूचना पाकर मौके पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका लक्ष्मी की बहन अंजलि ने आरोप लगाया है कि उसके बहनोई रवि चैहान और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी को लगातार प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। अंजलि का कहना है कि इन्हीं लोगों ने उसकी बहन की हत्या की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment