आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव बरसे के निकट सडक के किनारे खड़े एक विशालकाय नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई। जिससे वहां से निकल रहे लोगों और ग्रामीणों में खलबली मच गई। दूर से दिखाई दे रही आग की लपटों की सूचना जब दमकल विभाग को मिली तो दमकल कर्मियों ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बरसे के निकट सडक के किनारे स्थित एक नीम के पेड़ में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग का रौद्र रूप देख राहगीरों और ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा जलते पेड के गिरने पर मार्ग में गुजरने वाले वाहनों को नुकसान पहुंच सकता था। फायर ब्रिगेड के अधिकारी पीएल रिजवी ने बताया की फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, मगर आग पर पूरी काबू पा लिया गया है.












