कोतवाली यातायात प्रभारी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाया अभियानएण्‍ पुलिस ने की स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग

शहरी और देहाती ़क्षेत्रों से अध्ययन करने हेतु विभिन्न वाहनों से आने वाले बच्चों की सुरक्षा हेतु कोतवाली यातायात प्रभारी मुकेश शर्मा ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली चैराहे पर अचानक चलाए गए चैकिंग अभियान से नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों में खलबली मच गई। वाहन चालकों ने अपने वाहनो की दिशायें भी मोड दी।
सोमवार को अभियान के दौरान, चैराहे से गुजरने वाली प्रत्येक स्कूली वैन और बस को रोककर यातायात प्रभारी ने उनके दस्तावेजों की सघन जांच की गई। यातायात प्रभारी ने स्वयं फिटनेस सर्टिफिकेट, वाहन पंजीकरण (आरसी), बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने और गैस किट मानकों के अनुरूप है या नहीं। जैसी बातों का बारीकी से मुयाना किया। टीआई ने निरीक्षण के दौरान जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होने स्कूल संचालकों और वैन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस और वैध दस्तावेजों के चलने वाले वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी सुरक्षित वाहनों का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ पुलिस जवान मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment