होली त्यौहार को लेकर खाद्य विभाग की जनपद भर में छापामार कार्यवाहीः सैंपल भरे

हाथरस-21 फरवरी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आगामी त्यौहार होली के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य-2 रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आनंद मनोहर फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर मालिक अविनाश अग्रवाल उपस्थित मिले। मौके पर फैक्ट्री के निरीक्षण में बिक्री के लिए तैयार किये जा रही सोनपापड़ी का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। मौके पर पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। तहसील सासनी अंतर्गत खोरना रोड पर स्थित श्री गिर्राज कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया। मौके पर मसाले यथा साबुत मिर्च, हल्दी, धनिया आदि भंडारित पाए गए। मौके पर कोल्ड स्टोरेज में खोया भंडारित नहीं पाया गया।खाद्य कारोबारकर्ता ने बताया कि वह खोया भंडारित नहीं करते हैं स कोल्ड स्टोरेज में पाई गई कमियों के आधार पर सुधार हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है।
शहर के सादाबाद गेट के पास तेलीयान गली में स्थित बालाजी पिसाई केंद्र का निरीक्षण किया गया। सफाई में कमी पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। नगला उम्मेद स्थित पालीवाल ब्रदर की नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया और पाई गई कमियों के आधार पर नोटिस दिया जा रहा है। नगला रति स्थित अर्जुन किराना स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। सादाबाद तहसील क्षेत्र में निधि फूड प्रोडक्ट और राहुल ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। पाई गई कमी के आधार पर नोटिस जारी किया जा रहा है। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी। खाद्य सचल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ.विकास कुमार, करतार सिंह और सुरेंद्र कुमार गोड उपस्थित थे। छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। एफएसएसएआई के अंतर्गत फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (एफ. एस. डब्लू.) के माध्यम से अलीगढ़ रोड स्थित विभिन्न मिठाई की और किराना की दुकानों एवं तहसील सादाबाद में मिठाईयां, मावा, दूध और पिसे मसालो की जांच की गई। मौके पर जांच रिपोर्ट से खाद्य कारोबार कर्ताओं को अवगत कराया गया। मौके पर आम जनता को मिलावट पहचान और साफ सफाई संबंधी जानकारी दी गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment