
हाथरस-21 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला अभियान के अंतर्गत मंडल की कार्यशाला सासनी मंडल पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और सासनी मंडल के प्रभारी तथा सहकारी बैंक अलीगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष चै.रामकुमार वर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी और जिले में अभियान के सहसंयोजक तथा सोशल मीडिया प्रभारी पवन रावत उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने की तथा कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आकाश वाष्र्णेय ने किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को केवल नेता ही नहीं बनाती, बल्कि समाज का निर्माता और दिशा देने वाला भी बनाती है, जिसके लिए वह समय-समय पर कार्यकर्ताओं को अनुशासन और पार्टी नीतियों का प्रशिक्षण भी देती है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी ने कहा कि प्रत्येक मंडल में होने वाली कार्यशालायें प्रशिक्षण को बूथ तक के अंतिम पायदान तक ले जाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ता तैयार करना चाहती है जिला सहसंयोजक पवन रावत ने कार्यशाला के महत्व को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में राजनीतिक संबंध ही ना बनाते हुए उनमें एक व्यक्तिगत बंधन भी बनाने का काम करती है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि उसका कार्यकर्ता न सिर्फ एक अच्छा नेता हो बल्कि एक अच्छे और संस्कारी समाज को दिशा देने वाला व्यक्ति भी हो।
कार्यक्रम में बोलते हुए मंडल प्रभारी चै. रामकुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण की परंपरा ही पार्टी को एक मजबूत और अनुशासित संगठन बनती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आकाश सेंगर ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से पार्टी में जुड़ने वाले नए कार्यकर्ताओं को अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष और किसान मोर्चा के अध्यक्ष रूपकिशोर सेंगर, जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल सिंह, मंडल में अभियान के सहसंयोजक और महामंत्री मनीष कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जिला महामंत्री समीर हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष वकील अहमद, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दिलीप सूर्यवंशी, कुणाल शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।












