
हाथरस-21 फरवरी। सर्दियां कम हो गई है और मौसम में गर्माहट शुरू हो गई है। लेकिन इसके बावजूद शातिर चोर अपनी शातिराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शहर के बीचों-बीच ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी की ट्रांसपोर्ट में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की नाकाम कोशिश की गई। घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। बताया जाता है हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा की ट्रांसपोर्ट कंपनी शहर के बीचो-बीच घंटाघर स्थित गांधी चैक पर शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से है और उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा एक नहीं बल्कि दो दीवारों को तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई। लेकिन गनीमत रही कि ट्रांसपोर्ट में अंदर सो रहा चैकीदार जाग गया और चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में नाकामयाब रहे। घटना की पता चलते ही ट्रांसपोर्टर नेता व जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा तत्काल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कोतवाली पुलिस एवं क्षेत्रीय चैकी प्रभारी को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।












