विभवनगर में दो पक्षों में संघर्षः11 घायल: हड़कम्प

हाथरस-19 फरवरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के मौहल्ला विभव नगर में आज सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गये। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आयी हैं। घटना से पूर्व क्षेत्र में भारी खलबली मच गई।
बताया जाता है कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विभाग नगर में दो पक्षों के बीच भैंस चोरी के शक को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।आज यह विवाद बच्चों के झगड़े को लेकर फिर से भड़क उठा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चलने लगे।घटना से इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। दोनों बच्चों के बीच हुए संघर्ष में घायल लोगों में इस्लाम, पिंटू, आमिर, रुखसाना, पलिया, सलमान, गुड्डी, परवीन, रुखसार और असलम सहित 11 लोग शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment