पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षायें शुरू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। सभी केंद्रों पर आयोजित की जा रही परीक्षाओं से पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी का प्रश्न पत्र था। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई।

कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और पुलिस बल भी तैनात है। परीक्षा के दौरान अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीआईओएस ऑफिस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा ड्यूटी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को तैनात किया गया है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment