भारत विकास परिषद सासनी शाखा द्वारा एस.बी.एस. यूनियन पब्लिक स्कूल परिसर में दिनांक उन्नीस फरवरी दिन गुरुवार को ग्यारह युवक युवतियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसक लिए तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।
बुधवार को यह जानकारी देते हुए शाखा अध्यक्ष आचार्य पंडित खगेंद्र शास्त्री ने बताया कि सभी ग्यारह जोड़ों का कन्यादान पूरे विधि-विधान वेदमंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। विवाह की सभी रस्में वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न होंगी। समारोह में मुख्य अतिथि उमाशंकर शर्मा लॉर्ड साहब होंगे। वहीं हाथरस के पुलिस कप्तान चिरंजीवी नाथ सिन्हा दीप प्रज्वलन करेंगे। विवाह समारोह में नव-दंपत्तियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी उपहार स्वरूप भेंट किया जाएगा। कार्रक्रम को सफलता की ओर ले जाने के हेतु परिषद की टीम के मार्गदर्शक निर्देश वार्ष्णेय, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश वार्ष्णेय, कार्यक्रम महामंत्री डॉ. विकास सिंह, सचिव ज्ञानेंद्र कुशवाहा और कोषाध्यक्ष नवीन वार्ष्णेय, कालू पंडित, अमित ठाकुर, आशीष वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, लक्ष्मण, महेंद्र देवनिया और हिमांशु वार्ष्णेय सहित परिषद के अन्य सदस्य भी व्यवस्थाएँ संभाल रहे हैं। भारत विकास परिषद समय-समय पर समाज के वंचित वर्गों की सहायता के लिए ऐसे आयोजन करती रही है। सक्रिय रूप से जुटे है।












