ओटीएस योजना के तहत गांव-गांव जाकर वसूला विद्युत बकाया बिल

विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली और एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस योजना के तहत एकमुश्त विल जमा करने पर विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत विल पर लगने वाले ब्याज से राहत मिलेगी।
बुधवार को एसडीओ आशीष रत्न ने जेई ओमपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और गांव गोहाना पंचायत में जाकर लोगों को ओटीएस के प्रति जागरूक करते हुए बकाया विलों की बसूली की। जेई ओमपाल सिंह ने बताया कि अभियान कौमरी फीडर से जुड़े जलालपुर, बांधनू, अकबरपुर, गुहाना, नगला सिंह, ऊतरा, नन्नी नगला, निनामोई, पोपा नगरा और पतुआ नगला आदि कई गांवों में चलाया जा रहा है। विभाग की टीम सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक दे रही है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें। एसडीओ ने बताया कि यह ओटीएस योजना का तीसरा चरण है। इसके तहत उपभोक्ताओं को मूलधन और ब्याज दोनों में विशेष छूट दी जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है जिनका लंबे समय से बिल बकाया है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपना भुगतान कर सकें। इस अभियान में लाइनमैन राजीव, कालू, जोगेंद्र, बॉबी और खन्ना ठाकुर सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment