आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मशीनरी सामान लेकर गुजर रहे ट्रक ने राजमार्ग बाधित कर दिया। यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, भारी-भरकम मशीनरी लादकर जा रहा ट्रेलर (ट्रक) सड़क के बीचों-बीच फंस गया ट्रक के विशाल आकार के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि एक ट्रक पर लदी मशीनरी की चैड़ाई अधिक होने के कारण संकीर्ण रास्तों और मोड़ों पर गुजरने में दिक्कत आ रही थी। इसी दौरान वाहन ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। देखते ही देखते हाईवे का संपर्क पूरी तरह कट गया और छोटे-बड़े वाहनों का पहिया थम गया। बसें और रोडवेज की कई बसें जाम में फंसी रहीं। जाम में फसे लोगों का कहना है भारी वाहनों के लिए रूट प्लान पहले से तय होना चाहिए था। मशीनरी लदे ट्रक से जाम लगने के बाद काफी देर बाद जब ट्रक आगे बढा तब जाकर राजमार्ग सुचारू हुआ और लोगों ने चैन की सांस ली।












