
सादाबाद-4 फरवरी। विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुरसान के गांव बमनई में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के समापन पर ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर पूजन किया।
इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजकों ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर व पीतांबर ओढाकर स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है,उसकी हमेशा जय जयकार होती है और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है ,उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा।
इस अवसर पर केके दीक्षित, रामनिवास शर्मा, रामेश्वर चतुर्वेदी, लखन शर्मा, शिवशंकर चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, बंटू दीक्षित, गोपाल पंडित एवं नेकसेराम दीक्षित आदि मौजूद थे।












