महौ फायरिंग मामले में 1 आरोपी और गिरफ्तार


हाथरस- 4 फरवरी। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा महौ मे हुई फायरिंग की घटना करने वाले 1 वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गत 14 दिसम्बर 2025 को ग्राम महौ मे दो पक्षो के मध्य हुए झगडे के दौरान फायरिंग की घटना करने वाले 1 अभियुक्त को ग्राम जलेसर रोड ग्राम बघराया चैराहे से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। जो पूर्व में जेल जा चुका है। जिसके विरूद्ध थाना हाथरस जंक्शन पर मारपीट, हत्या का प्रयास व लूट जैसी संगीन धाराओं मे अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को अपना नाम बिजेन्द्र कुमार पुत्र हरेन्द्रपाल सिह निवासी ग्राम गढी धारू बताया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा मय टीम शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment