हिंदू जागरण मंच 1 हजार घरों पर पहुंचायेगा विराट हिंदू सम्मेलन का निमंत्रण

हाथरस- 4 फरवरी। हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए पूरे देश भर में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलनों के क्रम में शहर में भी जनपद स्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन आगामी 7 फरवरी को शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में आयोजित होगा और सम्मेलन को भव्य ऐतिहासिक बनाने के लिए हिंदू जागरण मंच भी पूरी तन्मयता से जुटा हुआ है और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन की तैयारी व रूपरेखा को लेकर बैठक कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं गई है।
आगामी 7 फरवरी को डीआरबी कॉलेज में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता के लिए हिंदू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित वृंदावन गार्डन में हिंदू जागरण मंच के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें 1000 घरों तक हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रक देकर निमंत्रण देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बाजारों में भी संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, जिला संयोजक संदीप शर्मा ,वीरांगना वाहिनी की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशा ठाकुर, जिला सह संयोजक रमन बिहारी शर्मा, शिवम शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र रावत, शिवप्रकाश कौशल, राजू पाथरे, नगर सह संयोजक मोरमुकुट वर्मा, लोकेश अग्रवाल, रवि वाष्र्णेय, सभासद अभिषेक राज ,नगर कार्यकारिणी सदस्य अंकुश राजौरिया ,सुनील चैहान, संजय कुशवाहा ,लवकुश, तेज सिंह, ओमवीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment