विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कोतवाली से सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र निरंजन (साइबर सेल प्रभारी) और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने छात्रों को संबोधित किया।
बुधवार को अफसरों ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के बारे में बताया। इनमें फिशिंग (नकली ईमेल वेबसाइट), रैनसमवेयर (फाइलें लॉक कर फिरौती), पहचान की चोरी, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, शॉपिंग स्कैम और सोशल इंजीनियरिंग शामिल थे। उन्होंने .ंचा फाइलों से होने वाले खतरों के प्रति भी आगाह किया। पुलिस अफसरों ने गोल्डन ऑवर के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यदि कोई ठगी का शिकार हो जाता है, तो पहले 1-2 घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त, छात्रों को श्डिजिटल अरेस्टश् से सावधान रहने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि वीडियो कॉल पर किसी भी गिरफ्तारी के डर से डरने या पैसे ट्रांसफर करने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।












