ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

सासनी- इगलास रोड स्थित गंगाधाम कॉलोनी के निकट बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया है।
बुधवार को मिली जानकारीके अनुसार रामनगर, थाना सिकंदरा राऊ निवासी संदीप पुत्र तिलक सिंह, अपनी माता कूका देवी और सीमा देवी पत्नी किशन लाल व आशीष पुत्र राजकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर इगलास में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही बाइक गंगाधाम कॉलोनी के समीप पहुँची, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुटगई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं गुस्साए लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुँच गई। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायलों में संदीप की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment