
सिकन्द्राराऊ- 28 जनवरी। थाना हसायन क्षेत्र के गांव सिधौली स्थित प्रेतराज मंदिर से नामजद इनवर्टर बैटरी चोरी कर कर ले गया । पीड़ित मंदिर पुजारी ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
गांव सिधौली निवासी अनिल चौहान पुत्र उदयपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह गांव में स्थित प्रेतराज मंदिर में पुजारी है । गत 23 जनवरी की रात्रि 10:30 बजे के मध्य गांव का ही दीपक पुत्र रमेश मंदिर से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर कर ले गया है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।












