वैश्य एकता संस्थान ने मनायी लाला लाजपत राय की जयंती

हाथरस- 28 जनवरी।वैश्य एकता संस्थान उत्तर प्रदेश के कार्यालय बेनीगंज घंटाघर पर आज महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत माता के सपूत पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर वैश्य बंधुओं द्वारा उनकी जयंती मना कर उनको याद किया।। जयंती में सभी वैश्य बंधुओं
को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया ने कहा कि लाला लाजपत राय जी का देश की आजादी में योगदान ऐसा है, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता, पर हम वैश्य बंधुओं के लिए यह गर्व का विषय है कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी ने वैश्य कुल में जन्म लिया। वैश्य समाज सदैव भारत माता के मस्तक को गर्व से ऊंचा उठाने में अपना योगदान देने में पीछे नहीं हटा। इन महान स्वतंत्रता सेनानी से वैश्य समाज के देश की आजादी में दिए गए प्रमुख योगदान की जानकारी हमें हमारी आने वाली पीढ़ियां को मिल रही है, जिससे मिल रहीं ऊर्जा से भारत देश को विश्व में अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए वैश्य समाज और अधिक तत्परता से कार्य करेगा।। यह प्रेरणा लेते हुए हमें यह भी जानकारी होनी चाहिए कि लाला लाजपत राय जी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए उस समय पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की थी, जो आज संपूर्ण भारत देश में जनता की सेवा में हजारों शाखाओं के साथ कार्य कर रही हैं।। लाला जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन सिंघल, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप बंसल,शहर मंत्री मंयक अग्रवाल, शहर उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, संदीप गोयल एडवोकेट, कार्तिक वार्ष्णेय आदि वैश्य बंधु उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment