यूजीसी एक्ट के विरोध में भाकियू भानु का विरोध प्रदर्शन:मांग

हाथरस- 28 जनवरी। यूजीसी कानून के विरोध में अब सवर्ण समाज का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है और आज भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सवर्ण समाज के अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा गया।। यूजीसी कानून के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष राम जादौन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसे राम जादौन ने अपने खून से लिखा है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से यूजीसी कानून को तुरंत समाप्त करने की मांग की गई है। सवर्ण समाज का कहना है कि वे छात्रों के साथ किसी भी जाति विशेष के भेदभाव के खिलाफ हैं और केंद्र सरकार को इस कानून में तत्काल बदलाव करना चाहिए।। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कानून में बदलाव नहीं किया गया, तो जनपद का सवर्ण समाज सड़कों पर उतरकर इसका कड़ा विरोध करेगा। ठाकुर राम जादौन ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति के नाम यह पत्र कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को सौंपा है। इस मौके पर शिवा ठाकुर, रजत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अमरसिंह, केके शर्मा, सत्येंद्र सिंह, आशीष कुमार सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment