
हाथरस- 28 जनवरी। मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य विभाग की लगातार कार्यवाही चल रही है और आज खाद्य विभाग की टीम के साथ एसडीएम सासनी द्वारा कई दूध व पनीर डेयरी का निरीक्षण किया गया और मिली कमियों को सुधारने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया। साथ ही एक डेयरी से दूध व पनीर का सैंपल भी भर गया है।। तहसील सासनी में उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा दो पनीर डेरी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।टीम ने सर्वप्रथम राजीव डेरी समामई रूहल का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया गया l तत्पश्चात बालाजी डेयरी जलेसर रोड सासनी से मिश्रित दुध व पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।












