नामजदों ने दंपती एवं भतीजों को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नारई में नामजदों ने एक दंपती एवं उसके भतीजों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नारई निवासी नेम सिंह पुत्र भूप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 30 अक्टूबर की रात्रि 8:30 बजे करीब गांव के ही वीरेंद्र पुत्र तालेवर, तालेवर पुत्र रूपराम बेवजह गाली गलौज करते हुए आए ।

जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे पर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में उसकी पत्नी पार्वती देवी व भतीजे रवि कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह, अजय पुत्र नेम सिंह आए तो आरोपियों ने इनको भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपी फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment