विद्यालय संचालकों में अधिकारी का नहीं दिखा कोई खौफसिकंदराराऊ। कस्बा में विद्यालय संचालकों द्वारा शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई । विद्यालय संचालकों द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों को ताक पर रख अवकाश के बाबजूद विद्यालय खोले गए। विद्यालय संचालकों में अधिकारी का खौफ नजर नहीं आया। सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से लेकर 8 वी तक के समस्त सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों का अवकाश घोषित किया गया था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती होने के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से लेकर 8 वीं तक के समस्त सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों का अवकाश घोषित किया था। किंतु विद्यालय संचालकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए रोज की भांति विद्यालय खोले और शिक्षण कार्य किया गया। आदेश के मुताबिक कक्षा नर्सरी से लेकर 8 वीं तक के समस्त मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन , सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के विद्यालयों को शनिवार को बंद रखा जाएगा । अवकाश के बाबजूद छोटे – छोटे बच्चे शनिवार की सुबह विद्यालय पहुंचे । कुछ विद्यालय संचालकों ने आदेश का पालन किया और विद्यालय में अवकाश रखा । लेकिन कुछ ने अपनी मनमानी करते हुए अवकाश होने के बाबजूद बेखौफ होकर विद्यालय खोले । जिसको लेकर लोगो में चर्चाओ का बाज़ार गर्म रहा। अब देखना यह होगा कि अधिकारी ऐसे विद्यालयों संचालकों के विरुद्ध क्या कार्रवाई अमल में लाते है।











