प्लॉट में खड़ी ईको कार को चोरों ने किया पार

प्लॉट में खड़ी ईको कार को चोरों ने किया पार

सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में एक प्लॉट में खड़ी ईको कार को चोरों ने पार कर दिया। कार को काफी तलाश किया गया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।

मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी अफजल पुत्र अख्तर ने दी तहरीर में कहा है कि उसके घर के पास एक खाली पड़े प्लॉट में उसकी ईको कार खड़ी थी। रोज की भांति उसने कार को 26 अक्तूबर की शाम 5 बजे करीब को खड़ा किया था। जब वह 29 अक्तूबर को उक्त प्लॉट पर पहुंचा। जहां कार गायब मिली। चोर मौका पाकर कार को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कार को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नही लगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment