मैजिक टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता पुत्री हुए घायल

मैजिक टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता पुत्री हुए घायल

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में स्थित पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मैजिक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि गांव पोरा निवासी 40 वर्षीय भंवर पाल पुत्र मोहनलाल अपनी 14 वर्षीय पुत्री नीलम को शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर दवा दिलाने के लिए सिकंदराराऊ आ रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक मैजिक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन गणना में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पिता पुत्री को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment