पुलिस ने गांजा तस्कर को 3 किलो गांजा समेत किया गिरफ्तार
सिकंदराराऊ। थाना हसायन पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव सिचावली की ओर जाने वाले रास्ते से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को 3 किलो 330 ग्राम गांजा समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को हसायन पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम चन्द्रप्रकाश पुत्र विशनस्वरूप निवासी गांव सिचावली सानी थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।










