कस्बा के मुहल्ला पीपलवाला में एक बाइक सवार ने पैदलयात्री को टक्कर मार दी। जिससे पैदलयात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार निजी चिकित्सक से कराया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार मुहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी बिट्टू वाष्र्णेय दोपहर करीब बारह बजे किसी कार्र से बस स्टैंड की ओर गया था। जहां से काम समाप्त करने क बाद वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह मुहल्ला पीपलवाला की ओर चैक में पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बिट्टू को शरीर में कई जगह चोटें आई और वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और दुकानदारों की भीड जुट गई। खबर पाते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। स्थिति में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। इसी बीच बाइक सवार मौका पाकर घटनास्थल से बाइक लेकर भाग गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि चैराहे के आसपास जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।









