सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव टीकरी खुर्द के पास से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।एसआई धर्मेंद्र सिंह निरंजन अपने हमराहो के साथ क्षेत्र में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना
मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब लेकर गांव टीकरी मार्ग की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अंकित उर्फ बिट्टू पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी गांव नगला चंदन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं ।










