सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकली महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा : जगह -जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत: दर्जनों झाकियां बनी आकर्षण केंद्र

सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकली महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा : जगह -जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत: दर्जनों झाकियां बनी आकर्षण केंद्र

सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में शनिवार को धूमधाम के साथ महर्षि बाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर से महर्षि बाल्मीकि जी की पूजा अर्चना कर किया ।

शोभायात्रा मोहल्ला नौरंगाबाद , हुरमतगंज, राठी चौराहा, बड़ा बाजार , नयागंज बाजार, जी टी रोड, बगिया बारहसैनी, ब्राह्मणपुरी, दमदमा, गौसगंज आदि मार्गो से होती हुई गुजरी । शोभायात्रा का जगह -जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रही ।

शोभायात्रा में आगे- आगे मां काली का स्वरूप करतब दिखाते हुए चल रहा था ।शोभायात्रा में समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया ।शोभायात्रा में डी जे पर चल रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते हुए नजर आए । कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन महर्षि बाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर हुआ ।

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे । इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, विकास देवा वार्ष्णेय ,पंकज गुप्ता,मुकुल गुप्ता, राज वार्ष्णेय सभासद, कमल नयन वार्ष्णेय,निर्मलदास बाल्मीकि ,रविदास बाल्मीकि,विनय सागर ,जगदीश कमली, बारेलाल ,अनिल चड्ढा ,भिवाड़ी लाल, सूरजभान , चंद्रभान , राजेश , वीरेंद्र , दीपेश बाल्मीकि , गौरव बाल्मीकि आदि मौजूद रहे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment