ध्रुव कथा सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर: कथा का रसपान करने को उमड़ रही भीड़
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव नगला जलाल कपासिया मार्ग स्थित श्रीराधा जी बैंक्विट हॉल में शनिवार को रुद्राम्बिका महायज्ञ मंडप में विधि विधान से पूजा की गई।
इस विशाल यज्ञ में भारी संख्या में लोगों द्वारा जनकल्याण के लिए आहुतियां देकर मंगलकामना की गई। यज्ञ के उपरांत श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया गया। कथा वाचक स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने भक्त ध्रुव की कथा का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।
बतादें कि 30 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक बैंक्विट हॉल में यह भव्य एवं विशाल आयोजन किया जा रहा है ।आयोजन के तहत प्रातः 9 बजे से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यज्ञ वस्त्र धारण करके श्रद्धालु आहुतियां देंगे। यज्ञ के लिए बैंक्विट हॉल के मैदान में विशाल यज्ञ मंडप तैयार किया गया है । यहां पर एक साथ सैकड़ो लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है । जिसमें अपनी बारी आने पर यज्ञ में आहुति देंगे। शनिवार को यजमान उदय पुंढीर तथा उनकी पत्नी पूजा पुंडीर ने पूरे परिवार के साथ यज्ञ मंडप में पहुंचकर पूजा की। दोपहर में भागवत कथा में भारी संख्या में ग्रामीण तथा शहरी महिला पुरुष एकत्रित हुए।
भक्त ध्रुव की भक्ति भाव के प्रसंग को ध्यान पूर्वक सुना । भागवत कथा के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर संतोष पुंढीर बाबा, अशोक कुमार शर्मा, राजभान सिंह चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, सुनील पंडित, सत्य प्रकाश चौहान ,अजीत पुंढीर, ओम राज सिंह, मुनेश लता पुंढीर, जया पुंढीर, सरोज, संगीता पुंढीर, राज बाला आदि मौजूद रहे।













