सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की कल रहेगी एक दिवसीय हड़ताल

सिकंदराराऊ। शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कल सोमवार कोएक दिवसीय कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। तहसील परिसर में प्रेस वार्ता कर उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए।वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि आंदोलन के दो कारण हैं। उनका आरोप है कि उनके एक साथी अधिवक्ता के साथ उच्च न्यायालय में अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने इसे पूरे अधिवक्ता समाज का अपमान बताया। दूसरा मामला सादाबाद के एक वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके बेटे से जुड़ा है।


अधिवक्ताओं का आरोप है कि सादाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है। उनका कहना है कि पुलिस बिना जांच के अधिवक्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। अधिवक्ताओं ने इस मामले के विरोध में सांकेतिक आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने काम करने का तरीका नहीं बदला और मुकदमा वापस नहीं लिया, तो आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से 2 नवंबर को एक दिवसीय सांकेतिक कलमबंद हड़ताल करने का फैसला लिया है। हड़ताल के दौरान समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेगे। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं, तो जिला स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी अधिवक्ताओं पुलिस प्रशासन की होगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment