सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में रुपयों के लेनदेन को लेकर नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी पवन कुमार पुत्र रामवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 29 अक्तूबर की शाम 6:30 बजे करीब मोहल्ले में स्थित बिजली घर पर बैठा हुआ था । तभी मोहल्ले के ही श्यामवीर पुत्र प्यारे लाल ,सुधीर ,मुनीष पुत्रगण श्यामवीर व रुक्मणी पत्नी श्यामवीर रुपयों के लेनदेन को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










