दो पक्ष आपस में भिड़े, चार घायल:दोनों पक्षों ने कराई रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित मोहल्ला नगला शीशगर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में दोनों पक्ष चार महिलाएं घायल हो गई। पीड़ित दोनों पक्षों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नगला शीशगर निवासी राखी पुत्री विजयपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27 अक्तूबर की रात्रि 8:30 बजे करीब मोहल्ले के ही गीतम ,वीरेंद्र पुत्रगण किशनलाल,विष्णु पुत्र विनुआ,सोनी पत्नी गीतम व शीतल पुत्री गीतम बेवजह गाली गलौज करते हुए आए।

जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी मां सत्यवती को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं सोनी पत्नी गीतम ने दर्ज कराई में कहा है कि 27 अक्तूबर की रात्रि 8:30 बजे करीब मोहल्ले के ही सूरज ,बादल, करन पुत्रगण विजयपाल , शिवा पुत्र बिन्नू, व राखी पुत्री विजयपाल बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पुत्री शीतल को भी नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment