आरोपी दोनों छात्रों के खिलाफ प्रधानाचार्य ने कराई रिपोर्ट दर्जदोनों छात्रों को विद्यालय से किया निष्कासितसिकंदराराऊ। कस्बा के एक विद्यालय के इंटरमीडिएट कक्षा के दो छात्रों ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य, एमडी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल दी । मामला संज्ञान में आने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आरोपी दोनों छात्रों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दो आरोपी छात्रों को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
कस्बा के राजकमल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि उनके विद्यालय के इंटरमीडिएट कक्षा के दो छात्रों द्वारा 11 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर प्रधानाचार्य,एमडी एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रसारित कर दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद विद्यालय के प्रबंधक द्वारा साइबर थाना हाथरस में आरोपी दोनों छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना साइबर पुलिस दोनों छात्रों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। वहीं विद्यालय द्वारा दोनों आरोपी छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है।











