सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव महमूदपुर मार्ग से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।एसआई सुरेंद्र पाल सिंह अपने हमराहो के साथ बाजिदपुर क्षेत्र में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब लेकर गांव महमूद मार्ग की ओर जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम निरंजन सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी गांव महमूदपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं ।










