रोडवेज बस ने धान से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक समेत तीन:घायलहालत गंभीर होने पर एक किशोर को किया रेफर अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के पास हुआ हादसा

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से धान से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और धान सड़क पर बिखर गया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर एक किशोर को अलीगढ़ रेफर कर दिया ।

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव पचो निवासी सोमदत्त, 16 वर्षीय प्रियांशु और तीन अन्य किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर गुरुवार की सुबह अलीगढ़ की धनीपुर मंडी जा रहे थे। जैसे ही सुबह 10:30 बजे करीब किसानों का ट्रैक्टर ट्रॉली गांव बिलार के समीप पहुंची । तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उस पर बैठे सोमदत्त और प्रियांशु सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक रविंदर भी उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। ट्रॉली में भरा धान अलीगढ़ की ओर जाने वाली सड़क की एक लेन पर बिखर गया। जिससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान घटना को अंजाम देकर बस चालक बस को मौके से लेकर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर प्रियांशु को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटावाया और सड़क पर बिखरा धान समेटा गया । जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment