जिरौली गांव में किसान के खेत पर रखी पुआल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

गांव जिरौली में एक किसान के खेत पर धान की रखी पुआल में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पीड़ित किसान एकत्रित हो गए। फायर सर्विस कर्मियों ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार किसान के खेते में आग लगने की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वह अथक प्रयास करते हुए आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश लगे, मगर आग के रौद्र रूप के आगे सभी हार गये और आग विकराल होती गईं तब ग्रामीणों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच किसान का हजारों रूपये का नुकसान हो गया। वहीं दमकल विभागीय अफसरों की मानें तो अभी आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment