जमीनी विवाद में दादी पोते को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई नगला ताहर में नामजदों ने जमीनी विवाद को लेकर दादी पोते को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव नाई नगला ताहर निवासी ज्ञान देवी पत्नी प्रेमपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे करीब गांव के ही तेजसिंह, शिशुपाल पुत्रगण जयराम, हरप्यारी पत्नी जयराम सिंह, मधु पत्नी तेजसिंह जमीनी विवाद को लेकर बेवजह गाली गलौज करते हुए आए।

जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में उनके नाती कुलदीप को नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment