घायल ट्रैक्टर चालक की उपचार के दौरान मौत,मचा कोहराम:थाना हसायन के गांव सेगला से धान लेकर अलीगढ़ मंडी जा रहे थे किसान

अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार पर हुआ हादसातेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी थी टक्करसिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के निकट सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने धान से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से हालत गम्भीर होने पर ट्रैक्टर चालक को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।


बतादे कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव सेगला निवासी पांच किसान सोमवार की रात्रि को ट्रैक्टर ट्रॉली में धान की बोरिया लादकर अलीगढ़ धनीपुर मंडी जा रहे थे। रात्रि 11:30 बजे करीब जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली गांव बिलार के पहुंची । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी । टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पहुंच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय रिंकू यादव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गांव बदनपुर थाना हसायन,विजय और सूरजपाल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने समुदाय शासक केंद्र में भर्ती कराया था जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रिंकू यादव को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था । अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया । युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment