करवा चौथ कल ,बाजार में उमड़ी भीड़:प्रसाधन , साड़ी , ज्वेलर्स एवं ब्यूटी पार्लर पर रही महिलाओं की भीड़

सिकंदराराऊ। अखण्ड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ के पर्व के चलते बाजार में बुधवार को खासी रौनक नजर आई। बाजार दुल्हन की भांति सजाए गए । बाजारों में खरीदारी हेतु महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। पर्व के चलते हुए महिलाओ ने जमकर खरीदारी की । बाजार में महिलाओं की भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पर्व को लेकर महिलाओ में खासा उत्साह नजर आया।
करवा चौथ का पर्व कल गुरुवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा ।

जिसके चलते हुए बाजारों में खरीदारी करने हेतु बुधवार को महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी । महिलाएं करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए तैयारियों में जुटी रही । बाजारों में महिलाओ की भीड़ श्रृंगार प्रसाधन , साड़ी , ज्वेलर्स आदि दुकानों पर खरीददारी करते हुए नजर आई। जिससे बाजार गुलजार हो गए है। बाजारों में जमकर चूड़ियां , करवे आदि की बिक्री जमकर हुई। वहीं ब्यूटी पार्लर पर महेंदी आदि श्रृंगार कराने को महिलाओ की खासी भीड़ दिखी। इस पर्व पर सुहागन महिलाएं पति की दीर्घायु हेतु निर्जल रहकर उपवास रखती है। देर शाम को चंद्रमा को अरख देकर पूजा अर्चना करती है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment