सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका में नामजदों ने एक दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जरीनपुर भुर्रका निवासी सुरेंद्र पुत्र राजवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे करीब राजकुमार पुत्र चोब सिंह, शिवम पुत्र प्रवेश निवासीगण गाँव नगला पीपली थाना सिकंदराराऊ व 2 अज्ञात व्यक्ति बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी रीना देवी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












