आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया: नेताजी को डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने दी श्रद्धांजलि

हाथरस। आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया गया।

एआईडीईएफ के डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने बताया है कि आजाद हिंद फौज की स्थापना 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार और आजाद हिंद फौज इंडियन नेशनल आर्मी आईएनए के पुनर्गठन की ऐतिहासिक घोषणा की थी।नेताजी ने दिल्ली चलो और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे नारे देकर युवाओं में नया जोश भरा था।

उन्होंने बताया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज में महिलाओं की भागीदारी के लिए 1943 में रानी झांसी रेजिमेंट का गठन किया था।

आजाद हिंद स्वतंत्र भारत की अंतरिम सरकार को जापान, जर्मनी, इटली समेत कई देशों ने मान्यता दे दी थी। ऐसे देश के महान सपूत जिनके द्वारा भारत की स्वतंत्रता के लिए एक नीवं के पत्थर के रूप में आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें हम शत-शत नमन करते हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment