भरत मिलाप लीला देख को भावुक हुए श्रद्धालु:जय श्रीराम के जयघोषों से गुंजायमान हुआ वातावरण

सिकंदराराऊ। कस्बा के रामलीला मैदान में श्रीराम लीला समिति के तत्वाधान में चल रही रामलीला में बुधवार को कस्बा के राठी चौराहे पर भरत मिलाप लीला का मंडल के कलाकारों द्वारा मनोहारी मंचन किया गया। इस भावुक और विहंगम दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलन को देख पूरा माहौल ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कस्बा के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी केदार बाबू वार्ष्णेय एवं श्याम कुमार वार्ष्णेय ‘बजाज’ ने संयुक्तरूप से किया। मुख्य अतिथियों द्वारा प्रभु श्रीराम सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी का विधि-विधान से तिलक और आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद भरत मिलाप की लीला शुरू हुई।

जैसे ही वनवास से लौटे भगवान श्रीराम और भरत का मिलाप हुआ, उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो गया। इस अवसर पर शानदार आतिशबाजी की गई। इस पावन अवसर पर श्री रासलीला महोत्सव समिति द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। जिसके बाद श्रीराम लीला महोत्सव का सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दाऊदयाल वार्ष्णेय, महामंत्री जयपाल सिंह चौहान कोषाध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रवीन वार्ष्णेय डॉबी भाई , मुकुल गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, विशालराज चौहान, अमितेश वार्ष्णेय, रोहित माहेश्वरी, सचिन वार्ष्णेय, अमर दरगढ, विनय माहेश्वरी और वासू माहेश्वरी ,बनवारी लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment