हार्टअटैक से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत ,मचा कोहराम

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की बीती रात हार्टअटैक से मौत हो गई । परिजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।


बताया जाता है कि मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी 55 वर्षीय शाहबुद्दीन की बुधवार की रात्रि को अचानक तबियत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द होने की शिकायत होने लगी। आनन फानन में उन्हें परिजन एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया और मोहल्ले में मातम छा गया। चिकित्सक ने बताया कि हार्ट अटैक पड़ने से इनकी मौत हुई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment